छत्तीसगढ़
Trending

अभनपुर में क्रेडा की बड़ी पहल: सौर ऊर्जा और ऊर्जा संरक्षण पर जागरूकता कार्यशाला, छात्रों को मिली खास जानकारी

अभनपुर, 07 मार्च 2025 ग्रेसियस कॉलेज ऑफ इंस्टीट्यूशन, अभनपुर में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा अभिकरण (क्रेडा) द्वारा सौर ऊर्जा एवं ऊर्जा संरक्षण पर अर्द्धदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राणा ने छात्र-छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण और अक्षय ऊर्जा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना और राष्ट्रीय जैव ऊर्जा कार्यक्रम-बायोगैस योजना की जानकारी दी। साथ ही, राज्य में सौर ऊर्जा की वर्तमान क्षमता को वर्ष 2030 तक 7% से बढ़ाकर 40% करने की योजना पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ नेहा शल्मन ने छात्र-छात्राओं के लिए एक मनोरंजक और ज्ञानवर्धक नाटक प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें वैकल्पिक ऊर्जा के महत्व को रचनात्मक तरीके से समझाया गया। वहीं, कार्यक्रम के दूसरे चरण में परियोजना समन्वयक निहार रंजन साहू ने ऊर्जा संरक्षण और सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

इस कार्यशाला में ग्रेसियस कॉलेज के निदेशक आशुतोष शुक्ला, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान राणा ने विद्यार्थियों से क्रेडा के साथ जुड़कर लोगों को जागरूक करने की अपील की

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button