छत्तीसगढ़
Trending

Jhiram Tribute: किरण देव झीरम पहुंचकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले- 2026 तक बस्तर होगा नक्सल मुक्त

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने दरभा जनपद पंचायत के झीरम घाटी पहुंचकर शहीद नेताओं और जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 25 मई 2013 को हुए माओवादी हमले की 12वीं बरसी पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ झीरम पहुंचे देव ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बस्तर अब डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में नक्सलमुक्ति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मार्च 2026 तक बस्तर को पूरी तरह नक्सलमुक्त करने का लक्ष्य तय किया गया है, जिस पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गंभीरता से काम कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बस्तर जल्द ही एक समृद्ध, सशक्त और आकर्षक क्षेत्र के रूप में उभरेगा।

कार्यक्रम में महापौर संजय पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, विद्याशरण तिवारी, रूपसिंह मंडावी, योगेन्द्र पांडे, दरभा मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, संतोष बधेल, अनंतराम कश्यप, पूरन कश्यप, फूलसिंह सेठिया, सरपंच विघ्नेश्वर बाकड़े सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button