छत्तीसगढ़
Trending

जशपुर से रायपुर तक सीएम विष्णुदेव साय का एक्शन डे: स्मार्ट क्लास और तहसील कार्यालय का उद्घाटन, फिर बिजनेस कॉन्क्लेव में उद्यमियों को करेंगे सम्मानित

रायपुर/जशपुर, 28 जून 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार 28 जून को जशपुर जिले के कांसाबेल और फरसाबहार क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे, जहां वे ग्रामीण विकास और शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे अपने कैम्प कार्यालय बगिया से एग्री-हॉर्टी एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद वे शासकीय हाईस्कूल बगिया पहुंचेंगे, जहां संपर्क फाउंडेशन के सहयोग से तैयार की गई स्मार्ट क्लास का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम के तुरंत बाद वे ग्राम तपकरा, विकासखंड फरसाबहार जाएंगे, जहां नवीन तहसील कार्यालय का लोकार्पण प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्रीय प्रशासनिक ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

दोपहर 1:05 बजे मुख्यमंत्री तपकरा से झारसुगुड़ा (ओडिशा) के लिए रवाना होंगे और लगभग 2:45 बजे वीर सुरेन्द्र साय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे राज्य विमान के माध्यम से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर आगमन शाम 3:40 बजे होगा।

रायपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री साय शाम 4:05 बजे होटल सयाजी में आयोजित डॉ. अंबेडकर बिजनेस कॉन्क्लेव एवं एक्सीलेंस अवॉर्ड्स में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में वे राज्य के प्रगतिशील उद्यमियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे और विशिष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी करेंगे। इसके पश्चात वे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन लौटेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा शासन की विकासोन्मुखी नीतियों और जनता से सीधे जुड़ाव की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button