छत्तीसगढ़
Trending

बे मौसम बारिश में नगर निगम रायपुर की सफाई व्यवस्था की धज्जियाँ : सड़कों पर बहने लगा गंदा पानी, कब मिलेगा राहत? देखें वीडियो…

रायपुर, 03 मई 2025 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बे मौसम बारिश ने नगर पालिका निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। कुछ ही मिनटों की बारिश के बाद नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय निवासी परेशान हैं, क्योंकि यह स्थिति लंबे समय से जारी है, बावजूद इसके संबंधित विभाग इस पर कोई ठोस कदम उठाते नहीं दिख रहे। नागरिकों ने नगर पालिका से मांग की है कि सड़कों और नालियों की सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाए ताकि बारिश के दौरान इस तरह की समस्याओं से निजात मिल सके।

यह स्थिति सवाल खड़ा करती है कि क्या नगर पालिका निगम अपनी जिम्मेदारी निभाने में सक्षम है, या फिर शहरवासियों को और भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button