छत्तीसगढ़
Trending

स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का डंका : राष्ट्रपति मुर्मु ने सात निकायों को किया सम्मानित, विधायक अनुज ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री साय व उप मुख्यमंत्री साव को दी बधाई

नई दिल्ली/रायपुर, 17 जुलाई 2025
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है। आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों को उत्कृष्ट स्वच्छता कार्यों के लिए सम्मानित किया।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ के तीन शहरों ने अलग-अलग श्रेणियों में देश के टॉप-3 स्थानों में जगह बनाकर राज्य का गौरव बढ़ाया।

  • नगर पंचायत बिल्हा को 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया।
  • बिलासपुर ने 3 से 10 लाख की जनसंख्या श्रेणी में देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।
  • वहीं कुम्हारी को 20 से 50 हजार की आबादी वाली श्रेणी में तीसरा स्थान मिला।

धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने इस गौरवशाली उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव को बधाई दी। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनभागीदारी और प्रशासनिक प्रतिबद्धता के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। यह सम्मान पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।”

विधायक ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की स्वच्छता नीति, नागरिकों की जागरूकता और नगरीय निकायों की मेहनत ने प्रदेश को स्वच्छता के मानचित्र में अग्रणी बना दिया है। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

1001518797 removebg preview
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button