छत्तीसगढ़
Trending

सुकमा में नक्सलियों का तांडव : उपसरपंच मूचाकी रामा की गला घोंटकर हत्या, जंगल में ले जाकर उतारा मौत के घाट, उपमुख्यमंत्री बोले- कायराना हरकत

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों की बर्बरता एक बार फिर सामने आई है। जगरगुंडा थाना क्षेत्र के तारलागुड़ा के आश्रित ग्राम बैनपल्ली में नक्सलियों ने उपसरपंच मूचाकी रामा की निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर करीब 3 बजे माओवादी बिना वर्दी के रामा के घर पहुंचे, उन्हें जबरन जंगल ले गए और रस्सी से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया कड़ा रोष
इस नृशंस हत्या पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उपसरपंच की हत्या को नक्सलियों की “कायराना करतूत” बताया और कहा कि ये घटनाएं माओवादियों की हताशा और जनविरोधी मानसिकता को दर्शाती हैं। शर्मा ने कहा, “नक्सली लगातार आम जनता को डराने और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सरकार ऐसे प्रयासों को नाकाम करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

उपमुख्यमंत्री ने यह भी भरोसा जताया कि नक्सल उन्मूलन की दिशा में सरकार का अभियान जल्द ही रंग लाएगा और क्षेत्र में शांति और स्थायित्व स्थापित होगा।

पुलिस जुटी जांच में
फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल नक्सलियों की पहचान को लेकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button