छत्तीसगढ़
Trending

नारायणपुर में ₹37.50 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने सरकार के सामने डाले हथियार, सीएम विष्णु देव साय बोले – अब बस्तर चाहता है विकास, नहीं बंदूक, 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य


रायपुर, 11 जुलाई 2025 | नारायणपुर जिले में 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिन पर कुल ₹37.50 लाख का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर व्यक्तिगत इनाम ₹50,000 से ₹8 लाख तक था।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर कहा कि अब लोग बंदूक की राह नहीं बल्कि विकास की राह पर चलना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में अब तक कुल 1,476 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह आत्मसमर्पण उनकी सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और जनकल्याणकारी योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव का परिणाम हैं। ‘नियाद नेलनार’ जैसी योजनाओं ने लोगों में विश्वास पैदा किया है, और वे हिंसा छोड़कर विकास की मुख्यधारा में लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के प्रति सरकार की पूर्ण प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के समूल खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button