छत्तीसगढ़
Trending

कांकेर में एक ही परिवार के पांच लोगों नें ज़हर खाकर खत्म कर ली अपनी दुनिया : तीन मासूमों की दर्दनाक मौत, माता-पिता मौत से जूझ रहे

कांकेर, 14 जून 2025। कांकेर जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्दनपुर अंतर्गत ग्राम पी. व्ही. 70 शांतिनगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने ज़हर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस दर्दनाक घटना में परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है, जबकि माता-पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृत बच्चों की पहचान वर्षा बैरागी (11 वर्ष), दीप्ती बैरागी (7 वर्ष) और देवराज बैरागी (5 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ ज़हर का सेवन किया था। माता-पिता को गंभीर हालत में पखांजूर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह घरेलू विवाद या आर्थिक तंगी मानी जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

परतापुर थाना प्रभारी के अनुसार, “घटना बेहद संवेदनशील और दुखद है। अभी हम सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं। परिवार के बचे हुए सदस्यों से भी पूछताछ की जाएगी।”

इस सामूहिक आत्महत्या की कोशिश ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों और पड़ोसियों में शोक की लहर है। पुलिस द्वारा विस्तृत जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button