छत्तीसगढ़
Trending

CG Crime: बिलासपुर में संदिग्ध हालात में महिला की हत्या, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, गांव में फैली सनसनी

बिलासपुर। कोटा थाना अंतर्गत खुरदूर गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में हत्या से सनसनी फैल गई है। गांव के खार में खून से लथपथ कुंवरिया बाई (55) की लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। महिला की हत्या कुल्हाड़ी से हमला कर की गई है।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक एक्सपर्ट व डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतका की बहन और भांजों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, घर से कुछ सदस्य गायब हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

अब तक न तो हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो पाई है, और न ही आरोपी का कोई सुराग मिला है। पुलिस ने ग्रामीणों से भी अपील की है कि यदि किसी को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

फिलहाल खुरदूर गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button