छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से अहम बैठक: छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, निवेश अवसरों और औद्योगिक कॉरिडोर के विकास पर गहन चर्चा

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर 2024: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 3:45 बजे नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, विकास योजनाओं और राज्य में निवेश एवं व्यापारिक अवसरों पर गहन चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय राज्य की नयी इंडस्ट्रियल पॉलिसी पर केंद्रीय मंत्री से सुझाव लेंगे और औद्योगिक कॉरिडोर के विकास की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ के औद्योगिक ढांचे को मजबूत बनाने और निवेश को आकर्षित करने के तरीकों पर भी विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय केंद्रीय मंत्री को रायपुर आने का आमंत्रण दे सकते हैं, ताकि वह राज्य की औद्योगिक परियोजनाओं का निरीक्षण कर सकें और स्थानीय उद्योगों के साथ संवाद स्थापित कर सकें।

यह बैठक मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें औद्योगिक परियोजनाओं को गति देने और छत्तीसगढ़ को निवेश का आदर्श गंतव्य बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, जिसमें राज्य की विकास योजनाओं और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों पर चर्चा की गई थी।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से इस बैठक में राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने और आर्थिक उन्नति के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ को औद्योगिक और व्यापारिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button