छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर के डुंडा में शराब दुकान खोलने का भारी विरोध, स्कूली बच्चे भी उतरे सड़क पर – नई शराब नीति पर भड़का जनाक्रोश

रायपुर। राजधानी रायपुर के डुंडा इलाके में बिना पूर्व सूचना के खोली जा रही शराब दुकान को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। रिहायशी इलाका होने के बावजूद आबकारी विभाग द्वारा शराब दुकान शुरू किए जाने के खिलाफ कॉलोनीवासियों ने मोर्चा खोल दिया है।

डुंडा क्षेत्र में पांच से अधिक कालोनियों में हजारों की संख्या में परिवार निवास करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना जनसुनवाई या जानकारी दिए सीधे शराब दुकान खोल दी गई, जिससे क्षेत्र की सामाजिक संरचना और बच्चों की सुरक्षा पर संकट खड़ा हो गया है।

अब इस विरोध में स्कूली बच्चे भी शामिल हो गए हैं। बच्चे स्कूल छोड़कर विरोध प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए शराब दुकान बंद करने की मांग की। बच्चों का कहना है कि स्कूल के पास शराब दुकान से माहौल खराब होता है और उनके आने-जाने में असुरक्षा महसूस होती है।

स्थानीय रहवासियों ने सरकार की नई शराब नीति पर भी सवाल खड़े किए हैं, जिसमें रिहायशी और शैक्षणिक क्षेत्रों के समीप दुकानें खोली जा रही हैं। कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द दुकान हटाई नहीं गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button