छत्तीसगढ़
Trending

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा फैसला: मेडिकल कॉलेजों में मीडिया गाइडलाइन पर तत्काल रोक, बोले–बिना चर्चा नहीं होगा कोई आदेश

रायपुर, 19 जून 2025 — छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजधानी रायपुर स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में मीडिया प्रबंधन को लेकर हाल ही में जारी किए गए निर्देशों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की घोषणा की है।

इस निर्णय को लेकर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्पष्ट किया कि मीडिया लोकतंत्र का अहम स्तंभ है और स्वास्थ्य क्षेत्र में पारदर्शिता बनाए रखने में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा—
“मीडिया का सम्मान हमारे नजरों में सदैव से रहा है। फिलहाल मीडिया प्रबंधन के लिए जारी दिशा-निर्देशों पर रोक लगा रहा हूं। किसी भी प्रकार का निर्णय सभी मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करने के उपरांत ही करेंगे।”

इस फैसले को लेकर पत्रकार संगठनों और नागरिक समाज ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह निर्णय न केवल मीडिया की स्वतंत्रता को बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही को भी मजबूती देगा।

अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि आगे स्वास्थ्य विभाग मीडिया संवाद को किस प्रकार संस्थागत रूप देगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button