
कवर्धा। शहर के फूलवारी क्षेत्र स्थित राजपरिवार के हनुमान मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोरों ने मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा से करीब 10 तोला चांदी का मुकुट पार कर दिया।
मंदिर के पुजारी द्वारा दी गई सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है, साथ ही संभावित सुराग जुटाने में लगी है।
बताया जा रहा है कि मंदिर में नियमित रूप से पूजा-अर्चना होती है और मुकुट प्रतिमा पर ही स्थापित था। चोरी की इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।



