छत्तीसगढ़
महानदी भवन में कल साय सरकार की कैबिनेट बैठक: विकास, प्रशासन और जनहित से जुड़े अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

रायपुर, 21 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 22 जुलाई को पूर्वाह्न 11:30 बजे मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों पर भी मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिल सकती है।
सरकार की इस महत्वपूर्ण बैठक पर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों की नजरें टिकी हैं। बैठक के बाद कैबिनेट के फैसलों की आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।



