छत्तीसगढ़
Trending

Gariaband Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग दंपत्ति को मारी जोरदार टक्कर, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल – एंबुलेंस की देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद, 24 मई। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। तौरंगा इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार बुजुर्ग दंपत्ति को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन समय पर नहीं पहुंचने पर प्राइवेट वाहन की मदद से घायल दंपत्ति को अस्पताल ले जाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग दंपत्ति देवभोग से मैनपुर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उसकी पत्नी को भी हल्की चोटें लगी हैं। फिलहाल बाइक चालक की हालत नाजुक बनी हुई है और इलाज जारी है।

घटना के बाद मौके पर एंबुलेंस के देर से पहुंचने को लेकर आपातकालीन सेवाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार कार चालक की तलाश जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button