अपराधछत्तीसगढ़रायपुर
Trending

CG में फेरीवाले बनकर गांजा तस्करी का खुलासा : 2 करोड़ का नशा जब्त, 13 गिरफ्तार, बाइक के सीक्रेट चैंबर से चल रहा था नेटवर्क

रायपुर, 12 मई 2026// छत्तीसगढ़ के महासमुंद और धमतरी जिलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फेरीवाले कपड़े बेचने की आड़ में गांजा तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 4 अलग-अलग कार्रवाई में करीब 378 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 1.90 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में कुल 13 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

तस्कर बाइक में खास तरीके से बनाए गए लोहे के सीक्रेट चैंबर में गांजा छिपाकर गली-गली कपड़े बेचने का दिखावा कर रहे थे। ओडिशा से लाया गया यह गांजा मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था।

महासमुंद में पुलिस ने 5 बाइक, मोबाइल फोन और छुपाने के उपकरण भी जब्त किए हैं, जबकि धमतरी में 131 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। पूरे मामले में चार थानों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं क्योंकि तस्कर बिना रोकटोक कई सीमाएं पार कर गए।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और अन्य जुड़े लोगों की तलाश जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button