छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

100 एकड़ जमीन की फाइल गायब: रायपुर निगम में हड़कंप, जोन कमिश्नर अटैच; बिल्डर्स को फायदा पहुंचाने की आशंका

रायपुर, 17 अप्रैल 2026/ नगर निगम के जोन-10 अमलीडीह कार्यालय से करीब 100 एकड़ जमीन से जुड़ी अहम फाइल गायब होने का मामला सामने आया है। इस फाइल में बोरियाकला क्षेत्र के ओम नगर, साईं नगर और बिलाल नगर के 69 भूखंडों की लेआउट डिटेल शामिल थी। फाइल गायब होने के पीछे बिल्डरों को फायदा पहुंचाने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह फाइल नगर निगम मुख्यालय भेजी जानी थी, लेकिन नियमों के विपरीत सीधे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (नगर निवेश) विभाग को भेज दी गई। अधिकारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया का गंभीर उल्लंघन है और पूरे मामले में गड़बड़ी की आशंका है।

मामला सामने आने के बाद निगम आयुक्त ने सख्त कार्रवाई करते हुए जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे को मुख्यालय अटैच कर दिया है। उनकी जगह मोनेश्वर शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नए जोन कमिश्नर ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

नगर निगम प्रशासन का मानना है कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से किया गया मामला हो सकता है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं और सभी संबंधित अधिकारियों से जानकारी मांगी जा रही है।

महापौर मीनल चौबे ने भी इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button