छत्तीसगढ़
Trending
बेमेतरा SDM चैंबर में गिरा फॉल सीलिंग : हाल ही में हुए PWD रिनोवेशन की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

बेमेतरा (छत्तीसगढ़)। जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब SDM प्रकाश भारद्वाज के चैंबर की फॉल सीलिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गई। घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है।
सौभाग्य से जिस समय यह हादसा हुआ, कमरे में कोई मौजूद नहीं था। बाद में जब कर्मचारी कार्यालय लौटे तो उन्होंने चैंबर में फॉल सीलिंग गिरी हुई देखी, जिसके बाद पूरे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि हाल ही में कार्यालय में PWD विभाग द्वारा रिनोवेशन का कार्य कराया गया था। ऐसे में घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जिम्मेदार एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच और जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जाएगा कि निर्माण में लापरवाही हुई या कोई तकनीकी खामी रही।



