छत्तीसगढ़
Trending

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही : 69.68 बल्क लीटर अवैध मदिरा व चार दोपहिया वाहन जब्त

रायपुर, 29 मई 2025/ आबकारी विभाग रायपुर द्वारा अवैध मदिरा के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश पर जिला आबकारी टीम द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 69.68 बल्क लीटर अवैध मदिरा एवं 04 दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं।

सूचना के आधार पर दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई। मेकाहारा हॉस्पिटल के सामने आरोपी उमाकांत सामंता एवं शंकर नगर क्षेत्र में आरोपी कमलाकर मिश्रा के कब्जे से अवैध मदिरा मध्यप्रदेश राज्य की 10 बोतल जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल, 04 बोतल जॉनी वॉकर रेड लेबल, 07 बोतल ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की, छत्तीसगढ़ राज्य की 05 बोतल बुडवाइजर मैग्नम बियर, 02 कैन बुडवाइजर मैग्नम बियर जब्त की गई है।

कुल जब्त मदिरा की मात्रा 20 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार 590 रूपए है। दोनों आरोपियों से 02 दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं। इनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, व 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई है।

इसके अलावा 28 मई को भी चार विभिन्न मामलों में भी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी ग्राम चिंगारियां निवासी लीलाप्रसाद डहरिया, गुड़ियारी निवासी संदीप यादव, देवार मोहल्ला निवासी विजेंद्र देवार और लालपुर निवासी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इन मामलों में कुल 40.68 बल्क लीटर देशी मसाला मदिरा एवं 9.0 बल्क लीटर गोवा स्पेशल व्हिस्की पाव के साथ 02 दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button