छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: हर्ष प्राइड से 105 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

रायपुर, 16 जून 2025 — छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी इलाके में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हर्ष प्राइड अपार्टमेंट में दबिश दी है। इस कार्रवाई में विभागीय टीम ने अवैध रूप से मध्यप्रदेश से लाई गई कई ब्रांडों की विदेशी शराब बरामद की है। आरोपी संजय दासवानी को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

रेड के दौरान विभाग को कुल 105 लीटर अवैध विदेशी शराब मिली है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 59 हजार रुपये बताई गई है। जब्त शराब में प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • रेड लेबल व्हिस्की – 9 बोतल
  • हंड्रेड पाइपर व्हिस्की – 9 बोतल
  • ब्लैक एंड वाइट स्कॉच व्हिस्की – 10 बोतल
  • रॉयल स्टैग – 23 बोतल
  • रॉयल चैलेंज – 4 बोतल
  • ब्लेंडर प्राइड अल्ट्रा – 24 बोतल
  • किंगफिशर बीयर (केन) – 90 यूनिट

आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह शराब मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाया गया था और बिना लाइसेंस के रखी गई थी। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

सूत्रों के अनुसार, यह छत्तीसगढ़ में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत राजधानी समेत विभिन्न जिलों में लगातार छापेमारी की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button