छत्तीसगढ़
Trending

हांडीपारा की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा: 11.25 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 16 जून 2025 — राजधानी रायपुर के हांडीपारा इलाके में स्थित एक किराना दुकान में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11.25 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक (सीएसएमसीएल) श्याम धावडे और कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। जिला आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हांडीपारा क्षेत्र की एक किराना दुकान में मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाकर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है।

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने छापा मारा और दुकान से 10 बोतल ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की, 4 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की, और 1 बोतल रॉयल चैलेंज व्हिस्की बरामद की, जिनकी कुल मात्रा 11.25 बल्क लीटर है। दुकान का संचालन कन्हैया लाल लूलिया के द्वारा किया जा रहा था, जिसे मौके पर गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व टाटीबंध वृत्त प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी जेबा खान ने किया। टीम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर पैकरा, आबकारी उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, और आरक्षक पोखराज शांडिल्य भी शामिल रहे।

आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button