छत्तीसगढ़
Trending

बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी : एक माओवादी ढेर, ऑटोमेटिक राइफल बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। कांगेर वैली नेशनल पार्क के घने जंगलों में DRG, कोबरा और STF के जवानों द्वारा चलाए जा रहे सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान एक माओवादी को मार गिराया गया है। मौके से एक ऑटोमेटिक राइफल भी बरामद हुई है। मुठभेड़ में और माओवादियों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, इलाके में दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ की गंभीरता को देखते हुए बीजापुर SP कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक चल रही है, जिसमें पुलिस DIG कमलोचन कश्यप, CRPF DIG समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

इस ऑपरेशन को लेकर माना जा रहा है कि पुलिस को माओवादियों की सटीक लोकेशन की जानकारी पहले से थी। हाल ही में 29 मई को बस्तर IG ने माओवादियों को मुख्यधारा में लौटने का आखिरी मौका देते हुए कहा था कि चाहे सोनू हो, हिडमा हो, सुजाता हो या रामचंद्र रेड्डी—अगर वे अपनी जान बचाना चाहते हैं, तो अब भी समय है कि वे आत्मसमर्पण कर शासन की पुनर्वास नीति का लाभ लें।

बस्तर IG का दावा है कि पिछले 16 महीनों में 1400 से अधिक माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं और कई सीनियर नक्सली संगठन छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि अगर बड़े माओवादी आत्मसमर्पण नहीं करते, तो अगली मुठभेड़ों में उनके मारे जाने की पूरी संभावना है।

बीजापुर में चल रही इस मुठभेड़ को इसी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि ऑपरेशन की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन हाल के दिनों में सुरक्षा बलों को एक के बाद एक अभियानों में लगातार बड़ी सफलता मिल रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button