छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में विजय जुलूस के दौरान फायरिंग: अकादमी संचालक ने एयरगन से चलाई गोली, कांग्रेस कार्यकर्ता घायल, गुस्साए कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा और पथराव

रायपुर, 19 फ़रवरी 2025। राजधानी में आधी रात गोली चलने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में एक युवक घायल हुआ है, जिसे एम्स में भर्ती कराया गया है। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कोटा चांदनी चौक स्थित ओशियन डिफेंस अकादमी के पास का है। पुलिस ने आरोपी अकादमी संचालक नंद किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात नगर निगम चुनाव में वार्ड 23 शहीद मनोमोहन बख्शी वार्ड से विजयी पार्षद प्रकाश जगत के विजय जुलूस के दौरान हुई। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद कार्यकर्ताओं का जुलूस निकल रहा था। इसी दौरान ओशियन डिफेंस अकादमी के संचालक नंद किशोर ने एयरगन से फायरिंग कर दी।

बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं के शोरगुल से नाराज होकर अकादमी संचालक ने गोली चलाई, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेश चंद्राकर घायल हो गया। छर्रा उसकी कमर में लगने से वह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में उसे एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।

गुस्साए कार्यकर्ताओं ने किया पथराव

एयरगन से फायरिंग की घटना के बाद गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोटा चांदनी चौक स्थित ओशियन डिफेंस अकादमी के संचालक के घर पर पथराव कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी नंद किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button