छत्तीसगढ़बिलासपुररायपुर

निपनिया–भाटापारा सेक्शन में निर्माण कार्य के चलते 17 और 19 अप्रैल को चार ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी असुविधा

रायपुर, 16 अप्रैल 2026/ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत निपनिया–भाटापारा रेल सेक्शन में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी है कि इस सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण के चलते ट्रैफिक-सह-पावर ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण 17 और 19 अप्रैल को चार यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

रेलवे के अनुसार बिलासपुर जोन में तीसरी और चौथी रेल लाइन विस्तार तथा अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्य तेजी से जारी हैं। इसी क्रम में निपनिया–भाटापारा सेक्शन में निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से बाधित रहेगा।

रद्द की गई ट्रेनें इस प्रकार हैं—
17 और 19 अप्रैल को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर भी दोनों तिथियों पर रद्द रहेगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया–झारसुगुड़ा–गोंदिया पैसेंजर का संचालन भी 17 और 19 अप्रैल को बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button