हनुमान मंदिर में अपमानजनक घटना : देवी-देवताओं की मूर्तियों से छेड़छाड़, CCTV फुटेज से खुला राज

बलौदाबाजार, 13 मई 2026//बलौदाबाजार जिले के भाटापारा शहर थाना क्षेत्र में स्थित एक हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।
जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 10:30 बजे एक महिला मंदिर परिसर में प्रवेश करती है और वहां रखी भगवान शंकर व माता पार्वती की तस्वीरों को बाहर फेंक देती है। इसके साथ ही हनुमान जी को पहनाए गए वस्त्र भी हटाकर बाहर फेंक दिए गए। पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों में भारी आक्रोश देखा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में मंदिरों में इस तरह की घटनाएं सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



