छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान धरमलाल कौशिक का मोबाइल छीना : बिल्डर का चौकीदार हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

रायपुर, 18 मई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ हुई मोबाइल झपटमारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शंकर नगर इलाके में एक बिल्डर के यहां चौकीदार के रूप में कार्यरत है।

घटना सोमवार सुबह की है, जब रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे। इसी दौरान अज्ञात झपटमार ने अचानक उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गया। घटना इतनी तेजी से हुई कि वे तुरंत प्रतिक्रिया नहीं दे सके।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की और कुछ ही घंटों में आरोपी तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि आरोपी सिंघानिया बिल्डर के यहां चौकीदारी का काम करता है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की पूरी साजिश या अकेले वारदात की संभावना की जांच की जा रही है।

इस घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और इसे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति बताया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा और आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button