छत्तीसगढ़

भिलाई में आग और सिलेंडर विस्फोट से तबाही : पिता, दो बेटियों और डेढ़ साल की बच्ची की जिंदा जलकर मौत

भिलाई। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और किचन में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि पूरा मकान आग की चपेट में आ गया।

हादसे में दो बहनों, उनके पिता और डेढ़ साल की बच्ची की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक महिला शादीशुदा थी, जो अपनी बच्ची के साथ मायके आई हुई थी। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर ही मौजूद थे और आग तेजी से फैलने के कारण बाहर नहीं निकल सके।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। आग बुझाने के बाद घर के अंदर से चार शव बरामद किए गए।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घर की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी, जो छत के रास्ते किचन तक पहुंच गई। इसके बाद सिलेंडर ब्लास्ट होने से पूरा घर तबाह हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button