छत्तीसगढ़
Trending

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय का किया औचक निरीक्षण : डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्लेसमेंट कर्मचारी अटेंडेंस रजिस्टर और लेखा शाखा के रजिस्टर किया चेक, गड़बड़ी मिलने पर लगाई फटकार

00कुम्हारी नगर पालिका के अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : उप मुख्यमंत्री अरुण साव00

00अमृत मिशन के कार्यों में लाए तेजी, कुम्हारी की जनता को पेयजल की नहीं होनी चाहिए समस्या : डिप्टी सीएम अरुण साव00

दुर्ग। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय की व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति, योजना क्रियान्वयन की जानकारी, निर्माण कार्य एवं सुशासन तिहार में आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी ली।

अरुण साव ने कहा कि, निरीक्षण के दौरान जो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है। नगर पालिका का काम ठीक तरीके से हो, कर्मचारी कार्य दिवस में उपस्थित रहे, बिना सूचना के कोई अनुपस्थित ना रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।

नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने नगर पालिका परिसर के औचक निरीक्षण के बाद बताया कि, नगर पालिका में अटल परिसर का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसका पालिका अध्यक्ष, पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया है। 30 मई तक अटल परिसर का निर्माण पूर्ण होगा।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, कुम्हारी नगर पालिका में अमृत मिशन का कार्य चल रहा है। अधिकारी को इस कार्य में गति लाने के निर्देश दिया है, ताकि अमृत मिशन योजना का लाभ कुम्हारी की जनता को मिले। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार नगरीय निकाय को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। नगरीय निकाय के कार्य सुव्यवस्थित हों, हमारा शहर स्वच्छ और सुंदर बने, इसके लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button