छत्तीसगढ़
Trending

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा ‘भारत ने महान सपूत और अनमोल रत्न खो दिया’, उद्योग और समाजसेवा में उनके योगदान को सराहा

रायपुर, 10 अक्टूबर 2024. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने आज यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा कि भारत ने रतन टाटा जी के रूप में एक महान सपूत खो दिया। उनके निधन का दु:खद समाचार मन को झकझोर देने वाला है। देश ने अपना एक “अनमोल रत्न” खो दिया है।

उप मुख्यमंत्री साव ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत की औद्योगिक प्रगति और सामाजिक विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। अपने परोपकारी और नवाचारी नजरिए से उन्होंने उद्योग जगत में खास मुकाम हासिल किया था। उन्होंने टाटा ट्रस्ट के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास के अपने कार्यों से औद्योगिक क्षेत्र से इतर समाज के सभी वर्गों के बीच प्रतिष्ठा अर्जित की थी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button