छत्तीसगढ़
Trending

BREAKING : जनशताब्दी एक्सप्रेस में युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत, GRP की लापरवाही से 3 घंटे स्टेशन पर पड़ा रहा शव

रायपुर। जनशताब्दी एक्सप्रेस से सफर कर रहे एक युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह हृदय विदारक घटना उस वक्त सामने आई जब ट्रेन शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

आरपीएफ ने युवक के शव को ट्रेन से नीचे उतारा और घटना की सूचना तत्काल जीआरपी को दी, लेकिन इसके बावजूद जीआरपी की ओर से समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। नतीजतन, मृतक युवक का शव करीब तीन घंटे तक प्लेटफॉर्म पर ही पड़ा रहा, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है। लापरवाही को लेकर रेलवे सुरक्षा बलों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button