छत्तीसगढ़
Trending

बीजापुर में CRPF जवान की हार्ट अटैक से मौत: ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, मेकाज में इलाज के दौरान तोड़ा दम

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तैनात एक CRPF जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जवान की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे पहले बीजापुर जिला अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर स्थित मेकाज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के शिमलापाल निवासी सुभाष डे (32 वर्ष) बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के फुंदरी स्थित CRPF कैंप में आरक्षक के पद पर तैनात थे। वे 23 अप्रैल 2024 को 192वीं बटालियन से 165वीं बटालियन बीजापुर में पदस्थ हुए थे।

बताया गया कि 17 मई को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आया। साथी जवानों ने तत्काल उन्हें बीजापुर अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेकाज रेफर किया गया, जहां 19 मई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव का एम्बामिंग कराया है, ताकि पार्थिव शरीर को सुरक्षित रूप से उनके गृह ग्राम पश्चिम बंगाल भेजा जा सके। जवान की मौत से कैंप और सुरक्षा बलों में शोक का माहौल है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button