छत्तीसगढ़
Trending

पुलिस भर्ती घोटाला: राजनांदगांव में आरक्षक ने की आत्महत्या, SIT जांच शुरू

राजनांदगाव, 23 दिसंबर 2024| राजनांदगांव जिले में चल रही पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में सामने आई गड़बड़ियों के बीच एक चौंकाने वाली घटना हुई है। भर्ती प्रक्रिया की निगरानी में शामिल आरक्षक अनिल रत्नाकर ने आत्महत्या कर ली। उनका शव रामपुर के खेत में फांसी पर लटका मिला।

माना जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया में हुई कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद आरक्षक मानसिक तनाव में था। घटना के बाद आईजी दीपक झा ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है।

भर्ती प्रक्रिया में चौंकाने वाली गड़बड़ियां
पुलिस भर्ती प्रक्रिया में कई अभ्यर्थियों को दौड़ में भाग न लेने के बावजूद अंक दिए गए। यहां तक कि शून्य अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को भी सात अंक दे दिए गए। जांच में इन गड़बड़ियों की पुष्टि हुई है।

हैदराबाद टीम और स्थानीय पुलिस पर भी संदेह
शुरुआती जांच के दौरान हैदराबाद की टीम द्वारा इन अनियमितताओं की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा, स्थानीय पुलिस विभाग के कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

आगे की कार्रवाई
यह घटना पुलिस भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करती है। SIT अब हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। इस मामले ने राज्य में पारदर्शिता और न्यायपूर्ण भर्ती प्रक्रिया की मांग को और तेज कर दिया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button