छत्तीसगढ़
Trending

50 करोड़ में पैंगोलिन सौदे की साजिश नाकाम: रायपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर दबोचे गए

रायपुर | 22 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिंदा पैंगोलिन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये तस्कर करीब 50 करोड़ रुपए की अवैध डील के लिए पैंगोलिन को पखांजूर से रायपुर लेकर आए थे।

वन विभाग के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के बाद स्पेशल टीम ने जाल बिछाया और भाटागांव इलाके में ग्राहक बनकर तस्करों से संपर्क किया। जैसे ही सौदा तय हुआ, टीम ने मौके पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खोखन हालदार और गोपाल बोपचे के रूप में हुई है। इनमें से एक आरोपी बालाघाट और दूसरा पखांजूर का रहने वाला बताया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पैंगोलिन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी कीमत होने के चलते इसे बड़े रैकेट के जरिए बेचा जाना था।

वन विभाग अब इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश में जुटा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button