छत्तीसगढ़
Trending

*CM विष्णुदेव साय का आज चंद्रपुर दौरा: दीपावली मिलन, माँ चंद्रहासिनी मंदिर में पूजा और महाआरती में होंगे शामिल*

रायपुर, 12 नवंबर 2024

आज मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे दोपहर 12:00 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से सेक्टर-24, नया रायपुर अटल नगर स्थित अपने नव-निर्मित निवास के लिए रवाना होंगे और 12:20 बजे वहां पहुंचेंगे। दोपहर 12:30 बजे से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री अलग-अलग सत्रों में 1:30 बजे और 4:15 बजे तक शामिल होंगे।

इसके बाद, मुख्यमंत्री 4:15 बजे अपने निवास से प्रस्थान कर 4:20 बजे पुलिस महानिदेशक हेलिपैड, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। वहां से वे चंद्रपुर के लिए रवाना होंगे, जहाँ शाम 5:00 बजे माता मंदिर परिसर में पंचायत सदस्यों, छात्र-छात्राओं और ग्रामवासियों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद शाम 5:55 बजे चंद्रपुर के रेस्ट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।

शाम 6:00 बजे मुख्यमंत्री माँ चन्द्रहासिनी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद 6:30 बजे चंद्रपुर में माँ महानंदा चित्रोंत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव 2024 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और वहाँ महानदी घाट पर माँ महानदी की मंगल आरती में भाग लेंगे।दिन के इन आयोजनों में हिस्सा लेने के बाद, मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम रेस्ट हाउस रायगढ़ में निर्धारित है।.

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button