छत्तीसगढ़
Trending

CM विष्णुदेव साय आज NITI-STATE वर्कशॉप में लेंगे भाग, पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत राशि अंतरण कार्यक्रम और गृह व खनिज विभाग की समीक्षा बैठकों में भी होंगे शामिल, जानिए दिनभर का शेड्यूल…

मुख्यमंत्री का आगामी कार्यक्रम – 2 मई 2025 (शुक्रवार)

मुख्यमंत्री 2 मई को विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सुबह 11 बजे वे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:10 बजे होटल बेबीलॉन केपिटल, रायपुर पहुँचेंगे। वहाँ वे NITI-STATE वर्कशॉप सीरीज़ में शामिल होंगे, जो 12:10 बजे तक चलेगी।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री होटल से प्रस्थान कर 12:30 बजे महानदी भवन, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर पहुँचेंगे। वहाँ वे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत राशि अंतरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद 1:00 बजे से 1:30 बजे तक वे “सुशासन तिहार” की समीक्षा करेंगे।

दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री 3:00 बजे से 4:00 बजे तक गृह विभाग की “आवास आबंटन” से संबंधित बैठक में भाग लेंगे और 4:00 से 5:30 बजे तक खनिज साधन विभाग की बैठक लेंगे।

शाम 5:30 बजे वे मंत्रालय से प्रस्थान कर 5:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर लौटेंगे। दिन के शेष कार्यक्रम आरक्षित रहेंगे।

1001518797 removebg preview
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button