छत्तीसगढ़
Trending

समोदा को करोड़ों की सौगात देंगे CM विष्णुदेव साय: विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ, रायपुर में ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर, 9 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को रायपुर जिले के आरंग विकासखंड स्थित नगर पंचायत समोदा के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और दोपहर 12:00 बजे समोदा पहुंचेंगे।

समोदा में मुख्यमंत्री भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होकर विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित होगा। इसके बाद 1:30 बजे से 2:00 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा।

दोपहर 2:00 बजे मुख्यमंत्री समोदा से रायपुर के लिए रवाना होंगे और 3:15 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। यहां वे “दीदी के गोठ वार्षिकोत्सव 2026” सह संकुल स्तरीय संगठन सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम 3:15 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिला समूहों, संगठन प्रतिनिधियों और विभिन्न हितग्राहियों की सहभागिता रहेगी।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 4:30 बजे ऑडिटोरियम से प्रस्थान करेंगे और 4:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button