छत्तीसगढ़
Trending

CM विष्णुदेव साय आज अपेक्स बैंक अध्यक्ष पद की पदभार ग्रहण समारोह में होंगे शामिल, जशपुर शाखा का करेंगे वर्चुअल शुभारंभ, मीडिया से भी करेंगे खुलकर बात, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 11 जून 2025।राज्य के मुख्यमंत्री साय 11 जून 2025 (बुधवार) को राजधानी रायपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस से कार द्वारा बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बुढ़ापारा के लिए प्रस्थान करेंगे।

दोपहर 12:40 बजे स्टेडियम में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के अध्यक्ष पद का औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे अपेक्स बैंक की नवीन शाखा फरसाबहार (जिला-जशपुर) का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ भी करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 1:45 बजे तक चलेगा।

इसके पश्चात वे स्टेडियम से प्रस्थान कर दोपहर 1:55 बजे न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइंस पहुंचेंगे, जहां वे दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक पत्रकारों से प्रेस वार्ता करेंगे। इसमें वे राज्य सरकार की योजनाओं, सहकारिता क्षेत्र के विकास और अन्य समसामयिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री साय 3:00 बजे न्यू सर्किट हाउस से रवाना होकर 3:05 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। इसके बाद का समय उनके लिए आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य में सहकारिता आंदोलन को नई दिशा देने और प्रशासनिक पारदर्शिता की प्रतिबद्धता को दोहराने के रूप में देखा जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button