छत्तीसगढ़
Trending

प्रयागराज हादसा: महाकुंभ जा रहे कोरबा के 10 श्रद्धालुओं की मौत, CM विष्णुदेव साय ने जताया दुख

रायपुर, 15 फ़रवरी 2025 प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर उत्तर प्रदेश के मेजा इलाके में एक भीषण सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। ये श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे थे। इस हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और कोरबा जिला प्रशासन को स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की।

प्रशासनिक अधिकारी राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button