छत्तीसगढ़
Trending

CM विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- ‘कांग्रेस का हाथ अलगाववादियों और देश के दुश्मनों के साथ, सैम पित्रौदा के बयानों से देश को कमजोर करने की साजिश’

रायपुर, 18 फ़रवरी 2025 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हाथ सीधे तौर पर अलगाववादियों और देश के दुश्मनों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के विदेशी विभाग के प्रमुख सैम पित्रौदा पर निशाना साधते हुए कहा कि पित्रौदा को शायद देश के दुश्मनों का हाथ मजबूत करने के लिए रखा गया है।

साय ने कहा, “पित्रौदा ने पहले भारतीय नस्ल को अपमानित किया और फिर भारत के बारे में विभिन्न मंचों पर दुष्प्रचार कर देश को कमजोर करने की साजिश रची। यह कांग्रेस की अघोषित नीति बन चुकी है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पित्रौदा के विवादास्पद बयानों के बाद कांग्रेस हमेशा उन्हें निजी बयान बताकर अपना पल्ला झाड़ लेती है।

मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि अगर सैम पित्रौदा के बयान से कांग्रेस असहमत है तो उन्हें पार्टी से क्यों नहीं निष्कासित किया जाता। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पित्रौदा को पार्टी से नहीं निकाला गया, तो यह साबित होगा कि कांग्रेस देश को कमजोर करने की साजिश रच रही है, जो कि निंदनीय और अस्वीकार्य है।

Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button