छत्तीसगढ़
Trending

अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर सीएम विष्णु देव साय ने की उच्च स्तरीय बैठक, सुरक्षा और कार्यक्रम व्यवस्था पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश


रायपुर 20 जून 2025 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सवेरे अपने निवास कार्यालय में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की। साय ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों जरूरी निर्देश दिए। बैठक में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव सर्व राहुल भगत, पी. दयानंद, डॉ. बसव राजू एस तथा प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button