छत्तीसगढ़

CM SCHEDULE : दिल्ली से हैदराबाद रवाना होंगे CM विष्णुदेव साय, कल निवेशकों से मुलाकात कर लौटेंगे रायपुर, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 11 जून। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 एवं 12 जून को हैदराबाद प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गुरुवार शाम नई दिल्ली से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री शाम 6:15 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली से कार द्वारा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वहां से इंडिगो की उड़ान 6E-6601 से शाम 7:45 बजे हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेंगे और रात 10:05 बजे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, हैदराबाद पहुंचेंगे। इसके बाद वे होटल पार्क हयात, बंजारा हिल्स पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

12 जून को मुख्यमंत्री होटल पार्क हयात में निवेशकों के साथ बैठक एवं अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 3:50 बजे होटल से रवाना होकर राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे। वहां से इंडिगो की उड़ान 6E-7248 द्वारा शाम 6:00 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 7:50 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे और वहां से मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर के लिए रवाना होंगे। उनका आगे का दौरा कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा। :::

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button