छत्तीसगढ़
Trending

CM SCHEDULE : CM विष्णुदेव साय आज मंत्रिपरिषद बैठक के बाद भाजपा विधायक दल की रणनीतिक बैठक में होंगे शामिल, कुशाभाऊ परिसर में तीन घंटे तक चलेगा मंथन, जानें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर, 18 जून 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बुधवार का दिन कई महत्वपूर्ण बैठकों और राजनीतिक कार्यक्रमों से भरा रहेगा।

प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक वे मुख्यमंत्री निवास स्थित सिविल लाइंस, रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक राज्य के प्रशासनिक और विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इसके पश्चात दोपहर 12:15 बजे मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला, रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहाँ 12:30 बजे उनका आगमन निर्धारित है। यहाँ वे भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे। यह बैठक दोपहर 3:00 बजे तक आरक्षित रखी गई है।

बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:00 बजे भाजपा कार्यालय से प्रस्थान करेंगे और 3:15 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास, रायपुर पहुंचेंगे, जहाँ आगे का समय आरक्षित रखा गया है।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा विधायक दल की बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति, संगठनात्मक विषयों और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की संभावना है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button