छत्तीसगढ़
Trending

47वीं शादी की सालगिरह पर रमन सिंह को CM साय ने दी बधाई: सुखमय दांपत्य जीवन और दीर्घायु की कामना की

रायपुर, 10 जून 2026 । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उनकी पत्नी वीणा सिंह को 47वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने दोनों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय दांपत्य जीवन की मंगलकामना की।

मुख्यमंत्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि डॉ. रमन सिंह और वीणा सिंह का वैवाहिक जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने ईश्वर से दोनों के स्वस्थ, सुखी और दीर्घ जीवन की प्रार्थना की।

गौरतलब है कि डॉ. रमन सिंह और वीणा सिंह बुधवार को अपनी 47वीं वैवाहिक वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें विभिन्न जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक नेताओं और शुभचिंतकों की ओर से बधाइयां मिल रही हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button