छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री का आज का दौरा: IIM रायपुर से भिलाई और भुवनेश्वर तक विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 22 मार्च 2025 – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रायपुर, भिलाई और भुवनेश्वर के दौरे पर रहेंगे।

सुबह 10:30 बजे वे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से रवाना होंगे और 11:00 बजे आईआईएम रायपुर, अटल नगर पहुंचेंगे। वहां वे “पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम” में शामिल होंगे, जो दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद वे कार से पुलिस मुख्यालय हेलीपैड, अटल नगर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा भिलाई के प्रथम बटालियन परिसर पहुंचेंगे।

दोपहर 1:05 बजे मुख्यमंत्री चौहान इंपीरियल, नेहरू नगर, भिलाई में आयोजित “बिहार के तिहार” स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम लगभग 1:40 बजे तक चलेगा, जिसके बाद वे हेलीकॉप्टर से रायपुर लौट आएंगे।

रायपुर लौटने के बाद मुख्यमंत्री शाम 3:00 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से विशेष विमान द्वारा भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे। भुवनेश्वर पहुंचने के बाद वे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास जाएंगे और वहां आधे घंटे तक विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वे शाम 4:50 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 5:00 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे।

शाम 5:45 बजे मुख्यमंत्री रायपुर लौटेंगे और 6:00 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर अपने कार्यक्रमों को विराम देंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button