छत्तीसगढ़
Trending

जनादेश दिवस पर मुख्यमंत्री का संदेश: सुशासन से समृद्धि के एक साल

रायपुर, 3 दिसंबर 2024 आज छत्तीसगढ़ में जनादेश दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत और बीते एक वर्ष के उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि 3 दिसंबर 2023 का दिन छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन और समृद्धि के लिए मील का पत्थर साबित हुआ, जब प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत देकर अपने विश्वास और उम्मीदों का प्रतीक बनाया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “पिछले एक वर्ष में हमारी सरकार ने जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए ‘मोदी की गारंटी’ के सभी प्रमुख वादों को प्राथमिकता से पूरा किया है। इससे प्रदेश में हर वर्ग का समग्र विकास हुआ है। हमारी सरकार ने प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं, जिससे छत्तीसगढ़ में खुशहाली और समृद्धि का माहौल बना है।”

उन्होंने प्रदेश की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि उनकी सरकार सुशासन और सर्वांगीण विकास की दिशा में लगातार काम करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य एक विकसित और सशक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है, जहां हर नागरिक को प्रगति और समृद्धि का लाभ मिले।

प्रमुख उपलब्धियां:

‘मोदी की गारंटी’ के तहत सभी प्रमुख वादों की पूर्ति।

कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम।

प्रदेश में रोजगार और उद्योगों के नए अवसरों का सृजन।

समाज के सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन।

जनादेश दिवस के इस विशेष अवसर पर प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सरकार की उपलब्धियों को साझा किया गया और जनता से संवाद किया गया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button