छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री का आज रायपुर दौरा: बंजारा महाकुंभ में करेंगे शिरकत, विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद दीनदयाल ऑडिटोरियम में होगा जनसमूह से संवाद, जानें मिनट 2 मिनट शेड्यूल…

रायपुर, 08 अप्रैल 2025 (मंगलवार) — मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनका दिन की शुरुआत दोपहर 12 बजे से समीक्षा बैठक के साथ होगी, जो मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में आयोजित की गई है।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 1:15 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, जी.ई. रोड, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 1:15 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित विशाल बंजारा महाकुंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे ऑडिटोरियम से रवाना होकर 2:15 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर लौटेंगे। इसके पश्चात उनका समय आरक्षित रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button