वक्फ संशोधित अधिनियम पर छत्तीसगढ़ में बड़ा अभियान: मुख्यमंत्री आज जनजागरण, प्रेस कॉन्फ्रेंस और व्याख्यान माला में लेंगे भाग, जानें मिनट 2 मिनट कार्यक्रम…

रायपुर, 01 मई 2025 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री 1 मई 2025, गुरुवार को विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 2:00 बजे तक वक्फ संशोधित अधिनियम के संबंध में आयोजित जनजागरण अभियान में हिस्सा लेंगे।
इसके पश्चात दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री 3:00 बजे से 3:30 बजे तक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। 3:30 बजे वे भाजपा कार्यालय से प्रस्थान करेंगे और 3:45 बजे मुख्यमंत्री निवास वापस लौटेंगे, जहां कुछ समय आरक्षित रहेगा।
शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री पुनः निवास से प्रस्थान कर 4:40 बजे स्व. अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज सभागृह, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे शाम 5:40 बजे तक वक्फ संशोधित अधिनियम पर व्याख्यान माला में भाग लेंगे। कार्यक्रम के समापन के पश्चात 5:40 बजे वे सभा स्थल से प्रस्थान कर 5:50 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।