छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज करेंगे मंत्रिपरिषद की बैठक की अगुवाई, दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर होंगे रवाना – देखें पूरा दिनचर्या

रायपुर, 30 जुलाई 2025:
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार को मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर राजधानी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम इस प्रकार है:

🔹 सुबह 10:20 बजे – मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस, रायपुर से मंत्रालय के लिए प्रस्थान
🔹 सुबह 10:50 बजे – मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आगमन
🔹 सुबह 11:00 बजे – मंत्रिपरिषद की बैठक में सहभागिता
🔹 दोपहर 1:30 से 2:00 बजे तक – आरक्षित समय
🔹 दोपहर 2:00 बजे – मंत्रालय से रायपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान
🔹 दोपहर 2:15 बजे – स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे
🔹 इसके बाद मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री की मुलाकात प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और अन्य केंद्रीय नेताओं से हो सकती है। इस दौरे को राज्य में संभावित कैबिनेट विस्तार और विकास योजनाओं के संदर्भ में अहम माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button