छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के राम मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा में लिया भाग : आचार्य पवन नन्दन जी से आशीर्वाद लेकर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना, 8 दिसंबर तक जारी रहेगा धार्मिक आयोजन

रायपुर 6 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर परिसर के महर्षि वाल्मीकि उत्सव मंडप में आयोजित मद्भागवत कथा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य पवन नन्दन जी द्वारा कही जा रही मद्भागवत कथा का श्रवण किया। मुख्यमंत्री साय ने आचार्य पवन नन्दन जी से आशीर्वाद ग्रहण किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उल्लेखनीय है कि मद्भागवत कथा का आयोजन राम मंदिर परिसर में 02 दिसंबर से 08 दिसंबर तक किया जा रहा है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कथा के आयोजकों सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button