छत्तीसगढ़
Trending

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का निर्देश : ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर इलाज पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

रायपुर, 04 मई 2025मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य विभाग के सभी प्रमुख अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आमजन के हित में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजों के लिए बेहतर सुविधा सुनिश्चित होनी चाहिए और उन्हें अपने घर के आस-पास ही उचित इलाज उपलब्ध हो।

मुख्यमंत्री साय आज रायपुर सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि एनीमिया, मैटरनल प्रोग्राम और लेप्रोसी जैसी गंभीर बीमारियों पर प्राथमिकता से कार्य किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आमजन के इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और इसके लिए खाली पदों की भर्ती को पीएससी और व्यापम के माध्यम से शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बैठक में राज्य सरकार द्वारा अब तक की गई स्वास्थ्य उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को साझा किया।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ राज्य में टीबी और मलेरिया के उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

  • टीबी उपचार सफलता दर 90% रही है।
  • शत-प्रतिशत टीबी मरीजों का नोटिफिकेशन किया गया है।
  • मार्च 2025 तक टीकाकरण का 94% लक्ष्य पूर्ण हुआ है।

बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष विभाग की आयुक्त शिखा राजपूत तिवारी, एनएचएम की प्रबंध संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, खाद्य एवं औषधि विभाग के नियंत्रक दीपक अग्रवाल, और सीजीएमएससी की प्रबंध संचालक पद्मिनी भोई साहू सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button